Live Khabar 24x7

Horoscope Today 16 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 16, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 16 November 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी शनिवार 16 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- व्यावसायिक सुधार। जुबान से रस टपकेगा। अपने वश में कर लेंगे आप अपनी वाणी के द्वारा किसी को भी। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार तरक्की की तरफ जा रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि-ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सरकारी तंत्र से लाभ मिलने के अवसर आ चुके हैं। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि-मानसिक दबाव बना रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यापारिक विस्तार होगा। अपनों का साथ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य सुधार की तरफ। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार हो गया है। प्रेम, संतान बहुत अच्छा हो गया है। व्यापार भी बहुत अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। खासकर शारीरिक रूप से। प्रेम, संतान में सुधार। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि-शादी-ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान की भी स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। व्यापार चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि-भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम, संतान भी मध्यम गति से आगे बढ़ रहा है। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है, लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- अभी भी शारीरिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। अपनों का साथ है और पराक्रम रंग ला रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all