Live Khabar 24x7

Horoscope Today 16 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 16, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 16 September 2023 : आज यानि 16 सितंबर, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आज के दिन कुछ राशियों आर्थिक तौर से बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता हैं। वहीं कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी और व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ: भावनाओं में बहकर कोई निर्णय मत लीजिएगा और अच्छा भी होगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान सुधर चुकी है और व्यापार भी अच्छा है। प्रेम में तू-तू, मय-मय से बचिएगा। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान की स्थिति पहले से ही बेहतर हो चुकी है। घरेलू सुख थोड़ा बाधित रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क: स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। प्रेम में सफलता मिलेगी। संतान की स्थिति भी ठीक रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार बढ़िया दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: भाग्य साथ देगा। भाग्यवश द्रव्य भी आएंगे, लेकिन अभी निवेश मत करिएगा। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या: ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य में सुधार हो चुका है। प्रेम-संतान भी ठीक है और व्यापार भी अच्छा है। बजरंग बली को प्राणाम करते रहें।

तुला: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है, लेकिन मानसिक अवसाद थोड़ा बना रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक:रुका हुआ धन वापस होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: व्यापारिक संतुलन बनेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार पहले से ही अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क ना लें। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार की स्थिति ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन:भाग्यवश शादी-ब्याह तय हो सकते हैं। जीवनसाथी की नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अद्भुत दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all