Live Khabar 24x7

Horoscope Today 17 August 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 17, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

Horoscope Today 17 August 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 17 अगस्त 2024 शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक कार्यक्षेत्र में परिवर्तन कर सकते हैं जिससे आगामी समय में लाभ होगा। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- एक दिन और परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रहेंगी। स्वास्थ्य में ध्यान दीजिए। वाहन धीरे चलाइए। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा नरम गरम रहेगा। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय होगा। लिखने-पढ़ने के लिए अच्छा समय होगा। स्वास्थ्य में सुधार हो गया। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- घरेलू सुख बाधित होगा लेकिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार भी ठीक है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार अच्छा। सरकारी तंत्र से लाभ। तांबे की वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। एक अच्छी स्थिति। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मानसिक परेशानी रहेगी। सिरदर्द, नेत्र पीड़ा भी संभव है। खर्च की अधिकता रहेगी। मन डरा-डरा सा रहेगा। प्रेम-संतान ठीक रहेगा व व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। मन खुश रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अच्छा दिख रहा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापारिक सफलता मिलेगा। राजनीति लाभ मिलेगा। स्वास्थ्, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all