Live Khabar 24x7

Horoscope Today 2 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 2, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 2 May 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 02 मई का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। गुरु के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार में तेजी आ सकती है। हालांकि, कई राशि के जातकों को आज कठिन मेहनत करनी पड़ सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- व्यावसायिक सफलता मिलेगी। शत्रु साधक की तरह व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। कुल मिला करके थोड़ा सा अभी जब तक मंगल द्वादश भाव में राहु के साथ है, थोड़ा सा मध्यम समय है। लेकिन ओवरऑल बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम, संतान मध्यम है। बाकी सारी स्थितियां बहुत अच्छी हैं। हरी वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 1 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मिथुन राशि- थोड़ा सा परिस्थितियों प्रतिकूल हैं। शाम तक थोड़ा बच के रहिएगा। वाहन धीरे चलाएं, प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, व्यापार अच्छा, जीवनसाथी का साथ अच्छा, प्रेम, संतान मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा काम करेगा, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी नहीं रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भावुक होकर के कोई निर्णय मत लीजिएगा। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी, प्रेम संतान मध्यम रहेगा, स्वास्थ्य मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी होगी। मां का स्वास्थ्य और स्वास्थ्य दोनों अच्छा रहेगा। प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- व्यावसायिक स्थिति सुदृण होगी। जीवन साथी का साथ होगा। प्रेम संतान और व्यापार बहुत ही अच्छा होगा। शादी विवाह तय हो सकता है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पूंजी का निवेश न करें। जुबान पर नियंत्रण रखें। कुटुंबों से ना उलझे। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

मकर राशि- नायक नायिका की तरह चमकते हुए दिखाई पड़ रहे हैं। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम संतान बहुत अच्छा है, व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- खर्च के अधिकता मन को परेशान करेगी। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान की स्थिति अच्छी, व्यापार भी अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहे

मीन राशि- भाग्य की स्थिति सुदृण होगी। शुभ समाचार के प्रति होगी। संतान पक्ष से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। प्रेम का साथ होगा। एक शुभता वाला समय कहा जाएगा। थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all