Live Khabar 24x7

Horoscope Today 20 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 20 June 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 20 जून, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। राशिफल के अनुसार, आज कुछ राशियों को व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार अद्भुत चल रहा है। बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। लाल वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- शत्रु उपद्रव संभव है लेकिन शत्रु शमन भी संभव है। जीत आपकी ही होगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। भावुकता में काबू रखें। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- गृहकलह के संकेत हैं लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान भी बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जुबान अनियंत्रित न होने दें। निवेश पर रोक लगाएं। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवान बने रहेंगे। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं उपलब्ध होंगी। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

धनु राशि- मन में शंका बनी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें।

मकर राशि- आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। यात्रा का योग होगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक लाभ होगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें। हरी वस्तु कोई भी जैसे कोई कपड़ा हो गया या फिर जिसे अपने पास रख सकते हैं। हरे कलर की रूमाल रख लीजिए।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all