Live Khabar 24x7

Horoscope Today 20 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 20, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 20 November 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी बुधवार 20 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातकों का किसी पुराने मित्र से मिलना होगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों का रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। चलिए पढ़ते हैं आज का राशिफल। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी का सुअवसर मिलेगा। थोड़ा गृह कलह के संकेत हैं। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम,संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- धन आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। जुबान बहुत अच्छा काम करेगी, लेकिन थोड़ा सा ज्यादा बोलने पर रोक लगाएं। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। कर्ज की स्थिति ला सकती है। सर दर्द, नेत्र पीड़ा भी संभव है। प्रेम,संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- भाग्यवश काम बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुणज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

मीन राशि- भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all