Live Khabar 24x7

Horoscope Today 21 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 21, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 21 June 2024 : राशिफल के अनुसार, 21 जून शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों के जातक अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, तो वहीं कुछ राशियों की अपने रिश्तेदारों से लड़ाई भी हो सकती है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- शब्द साधक बने हुए हैं। रुपए-पैसे की स्थिति बहुत सुदृढ़ हो रही है। व्यापार बहुत अच्छा चल रहा है। बस आज के दिन वाहन थोड़ा धीरे चलाएं, चोट-चपेट लग सकता है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि- आनंददायक जीवन गुजरेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम की स्थिति मजबूत होगी। संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। परेशानी बनी रहेगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद रहेगा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग व साथ मिलेगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। व्यापार आपका अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि-भवन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 20 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

कन्या राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। किया गया प्रयास सार्थक होगा, खासकर व्यावसायिक मामलों में। बाकी आपका प्रेम-संतान, स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- पूंजी का निवेश अभी न करें। जुबान में काबू रखें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा व व्यापार भी बहुत अच्छा रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करें।

धनु राशि- मानसिक दवाब बना रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आय में आशातीत बढ़ोतरी होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा। समाचार के माध्यम से किसी अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बन रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा है। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सुधार की ओर, प्रेम-संतान का साथ, व्यापार बहुत अच्छा। शिवजी का जलाभिषेक करें शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all