
रायपुर। Horoscope Today 22 November 2024 : राशिफल के अनुसार, 23 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातक आज नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कई जातक कारोबार या शेयर मार्केट में निवेश करने की भी सोच सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप अपने पुराने कार्यों को लेकर यदि परेशान चल रहे थे, तो काम पूरा होगा। आपको दूसरों के मामलों में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपको कोई महत्वपूर्ण निर्णय बहुत ही सोच समझ कर लेना होगा।
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपको दिल की वजह दिमाग से काम लेना होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी अनुभवी व्यक्ति के मार्गदर्शन से कोई नई दिशा मिलेगी। आप काम को लेकर कोई जल्दबाजी कर सकते हैं।
मिथुन राशि
आज का दिन जिम्मेदारियों से भरा रहने वाला है। आपको फोन कॉल के जरिए कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होने से परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।
आज आप अपने बिजनेस में कोई बदलाव कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी लंबे समय से चली आ रही समस्या से छुटकारा मिलेगा। आपका मन इधर-उधर के कामो में लगेगा। आपके कामों को देखकर कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपकी कार्य क्षमता बढ़ने से आपको खुशी होगी।
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के लिए रहेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी बहुत ही सोच समझकर शेयर करें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। बिजनेस में आपको किसी काम को लेकर यदि रुकावट आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी।
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आपको मन में नकारात्मक विचारों को रखने से बचना होगा। आप किसी से बिना सोचे समझे कोई वादा ना करें, क्योंकि उसे पूरा करने में आपको समस्या होगी। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है।
तुला राशि
आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। आप काम को लेकर कोई छोटी से छोटी गलती भी न करें, नहीं तो नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहने वाली है, क्योंकि बिजनेस में आपका धन फंसा हुआ थाए तो वह आपको मिलेगा। यदि आपका कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो वह भी पूरा होगा। पारिवारिक समस्याओं को लेकर आप मिल बैठकर बातचीत करेंगेए तभी वह दूर होती दिख रही है।
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आप कुछ नया सीखने की कोशिश में लगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपके बॉस को आपका काम खूब पसंद आएगा। आप किसी भी मुद्दे पर बहुत ही सोच विचार कर बोले। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ छुटकारा मिलेगा। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा।
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह धन आपको वापस मिल सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। कोई विरोधी आपको परेशान कर सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। सामाजिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आज आपके कामों की सराहना होगी। किसी अजनबी से लेनदेन न करें। यदि कोई पारिवारिक मामला लंबे समय से अटका हुआ था तो वह भी पूरा हो सकता है।
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की साथी से चल रही खटपट दूर होगी। आपको अपने समय का सदुपयोग करना होगा। वैवाहिक जीवन में यदि किसी बात को लेकर टेंशन चल रही थीए तो वह भी दूर होगी। व्यवसाय में आपके कुछ नए प्रतिनिधि आ सकते हैं।