Live Khabar 24x7

Horoscope Today 24 Sept 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 24, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 24 Sept 2024 : राशिफल के अनुसार, मंगलवार 24 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो व्यापार के दाता बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातक शुभ कार्य करने की प्लानिंग कर सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

 

मेष राशि-पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि-धन का आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार बहुत अच्छा। एक शुभ समय कहा जाएगा लेकिन निवेश करने से बचिए। हरी वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- पहले से बेहतर समय कहा जाएगा। स्वास्थ्य में सुधार। धन आगमन। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- प्रेम में दूरी। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। व्यापारिक दृष्टिकोण से मध्यम समय। चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। थोड़ा मन परेशान रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- आय से नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। कार्यों की विघ्न-बाधा समाप्त होगी। हरी वस्तु दान करें।

कन्या राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि-परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम-संतान का साथ। व्यापारिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय। सरकारी तंत्र से पंगे बाजी मत करिएगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि-जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। वैवाहिक स्थिति सुदृढ़ होगी। प्रेम विवाह की ओर जाएंगे। प्रेम-संतान व व्यापार अद्भुत है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करने की कोशिश करेंगे। दबे कुचले से महसूस करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि-गुस्से पर काबू रखें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। एक घर में अच्छी स्थिति। एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। लेकिन थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो सकता है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all