Horoscope Today 25 August : सिंह राशि वालों का भाग्य देगा साथ, मीन राशि वाले निवेश से बचें, जानिए सभी 12 राशियों का हाल
August 25, 2024 | by Nitesh Sharma
नई दिल्ली। Horoscope Today 25 August : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य (Lord Sun) को समर्पित है। आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार (Sunday Horoscope) को भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।
मेष राशि- ओजस्वी-तेजस्वी बने रहेंगे। एक तेज आपके अंदर रहेगा इस समय। बहुत ही अच्छी ऊर्जा का संचार होगा आपमें। जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल देते रहें और शुभ होगा।
वृषभ राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्यथीत रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कर्क राशि- व्यापारिक स्थितु सृदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम का साथ होगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। उत्तम समय। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- बचकर पार करिए। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य में ध्यान दें। प्रेम और संतान मध्यम रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
तुला राशि- आनंददायक जीवन गुजारेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि- शत्रुओं का सामना होगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी। संतान की स्थिति अच्छी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बाकी स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार सही है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि- भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। घर में कुछ उत्सव संभव है। लेकिन गृह-कलह भी संभव है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
कुंभ राशि– पराक्रमी बने रहेंगे। किया गया पराक्रम सफलता दिलाएगा। व्यावसायिक सफलता का योग बन रहा है। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बाकी धन का आवक बढ़ेगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें और जुबान पर नियंत्रण रखें। प्रेम, संतान का साथ होगा। लाल वस्तु पास रखें।
RELATED POSTS
View all