Live Khabar 24x7

Horoscope Today 25 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

June 25, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 25 June 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 25 जून का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो बुध के मिथुन राशि में गोचर करने से कई राशि के जातकों को आज कोराबार में विशेष लाभ प्राप्त होने वाला है। पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल

मेष राशि- व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पिता का साथ होगा। पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम का साथ होगा। संतान आज्ञा का पालन करेगी। एक सुखद समय कहा जाएगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। शिवजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य पहले से बेहतर। आपस में सामंजस्य बना हुआ है। पारिवारिक जीवन में खूब सुख भोग रहे हैं। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। रंगीन समय व्यतीत करेंगे। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- पढ़ने-लिखने में समय व्यतीत करें। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं की स्थिति है। संतान के विश्वास को लेकर मन परेशान रहेगा। भावुक बने रहेंगे। व्यापार सही चलेगा। नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम में अपनापन रहेगा। संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- व्यवसाय में नयापन आएगा या नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। अगर आपने कुछ डिजाइन किया है तो उसे पूरा करिए। यह सही समय है खास व्यवसाय। प्रेम-संतान ठीक है। स्वास्थ्य ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- पैतृक संपत्ति में इजाफा होगा। धन-धान्य से परिपूर्ण रहेंगे। इतना सब के बाद भी निवेश में अभी रोक लगाइए, वरना धन हानि हो जाएगी। प्रेम- संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहना होगी। आपका कद बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- कर्ज की स्थिति आ सकती है। खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक स्थिति थोड़ी परेशानी वाली रहेगी। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा भी संभव है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आय के नवीन साधन बनेंगे। पुराने साधन से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान का साथ होगा। यात्रा में लाभ होगा। शुभ समय। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all