Horoscope Today 25 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
September 25, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope Today 25 September 2023 : आज यानी 25 सितंबर, सोमवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता हैं। वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष: व्यावसायिक सफलता और कोर्ट-कचहरी में विजय, पिता का साथ राजनीतिक लाभ, स्वास्थ्य मध्यम और प्रेम-संतान मध्यम है। लाल वस्तु का पास रखना शुभ होगा।
वृषभ: यात्रा में लाभ, रुके हुए कार्यों में बढ़ोत्तरी, भाग्यवश कुछ कामों का बनना, स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
मिथुन: प्रतिकूल परिस्थितियों में थोड़ा ध्यान रखें। चोट-चपेट लग सकता है। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।
कर्क: स्वास्थ्य में सुधार होगा। जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात, स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सबकुछ बहुत बढ़िया है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह: शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान मध्यम रहेगा और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
कन्या: लिखने- पढ़ने में समय व्यतीत करें। भावुकता में कोई निर्णय ना लें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, लेकिन मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़. प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला: भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा क्योंकि गृह-कला का संकेत है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
वृश्चिक: व्यापारिक उत्थान, अपनों का साथ, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है।लाल वस्तु पास रखें।
धनु: पूंजी का निवेश ना करें। जुबान पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।
मकर: जरूरत के अनुसार जीवन में चीजों की उपलब्ध रहेंगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। काली जी को प्राणाम करत रहें।
कुंभ: मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन: आय में आशाकृत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, प्रेम का साथ, संतान का साथ और स्वास्थ्य का थोड़ा ध्यान रखें। पीली वस्तु पास रखें।
RELATED POSTS
View all