Live Khabar 24x7

Horoscope Today 26 Oct 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 26, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 26 Oct 2024 : राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा, तो वहीं कुछ जातकों व्यापार में बड़ी सफलता मिल सकती हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तूतू-मैंमैं संभव है। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार सही है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- गृहकलह के संकेत हैं, थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी। व्यापार भी बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी व व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। प्रेम का साथ है। संतान का साथ है। व्यापार का साथ है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान व व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- पहले से बेहतर समय चला आ रहा है। स्वास्थ्य बेहतर हो गया है, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है व व्यापार अच्छा चल रहा है। चिंताकारी सृष्टि का सृजन जो चल रहा है वो खत्म होगा। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। एक शुभ संकेत दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- मन परेशान रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। थोड़ा चिड़चिड़ापन बना रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। बाकी प्रेम-संतान व व्यापार सही चलता रहेगा। तांबे की वस्तु दान करें।

तुला राशि- आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। तांबे की वस्तु दान करें।

वृश्चिक राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान, व्यापार बहुत अच्छा दिख रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। सूर्य को जल देते रहें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है । व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें, प्रेम-संतान व व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी, लेकिन जीत आपकी हो जाएगी। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा। सूर्य को जल देना शुभ रहेगा।

RELATED POSTS

View all

view all