Live Khabar 24x7

Horoscope Today 27 April 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

April 27, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

रायपुर। Horoscope Today 27 April 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 27 अप्रैल 2024, शनिवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आज कुछ राशियों के जातकों को अपने परिवार का साथ मिलेगा, तो वहीं कुछ जातकों का दिन उतार-चढ़ाव का रहेगा। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : किसी भी तरीके की शारीरिक स्वास्थ्य संबंधित चीजों में रिस्क मत लीजिएगा। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार भी सही है। सूर्य को जल देते रहें और लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : आनंदित जीवन रहेगा। प्रेम-संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। जीवनसाथी से बहुत नजदीकी रहेगी। व्यापार आपका बहुत अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : सरकारी तंत्र का साथ होगा। व्यापारिक स्थिति बहुत अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि : विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। भावुकता पर काबू रखना पड़ेगा। क्रोध इत्यादि प्रेम में तू-तू,मैं-मैं का संकेत है। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। व्यापार आपका मध्यम रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 26 April 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

सिंह राशि : गृह-कलह के संकेत हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य पहले से सुधर चुका है। प्रेम-संतान भी ठीक है और व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता पाएंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम है। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि : जुबान पर नियंत्रण रखें। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : ऊर्जा से ओतप्रोत रहेंगे। भाग्य साथ देगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि : मन चिंतित रहेगा। अनाब-सनाब खर्च होंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा और व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु दान करना या शिवजी का जलाभिषेक करना आपके लिए अच्छा होगा।

मकर राशि : आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। रुका हुआ धन स्वंय रास्ता बनेगा और आएगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति पहले से काफी सुधर चुकी है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। थोड़ा प्रेम और संतान पर ध्यान दीजिएगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all