Live Khabar 24x7

Horoscope Today 27 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 27, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 27 July 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी 27 जुलाई 2024, शनिवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। आज कुछ जातक परिवार के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। तो वहीं कुछ लोग परिवार के लिए कोई जरूरी निर्णय ले सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। मन व्याकुल रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी और अनाप-शनाप खर्च होंगे। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट होगा। प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। बजरंगबली को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : राजनीतिक गलियारों में थोड़ा दुष्प्रचार हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में मनवांछित फल नहीं मिलेगा। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है। काली वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। मान-प्रतिष्ठा में आने वाली बात न करें। थोड़ा बचकर रहें। प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : शादी-ब्याह में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रेम की स्थिति भी मध्यम रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी चाकरी की स्थिति थोड़ी खराब रहेगी। काली वस्तु का दान करें।

तुला राशि : शत्रुओं निष्प्रभाव होंगे, लेकिन परेशान करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि : मन परेशान रहेगा। इमोशनल रहेंगे। भयभीत रहेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

धनु राशि : गृह कलह के संकेत हैं। भूमि-भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान ठीक ठाक और व्यापार ठीक ठाक। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि: पराक्रम थोड़ा नरम-गरम बना रहेगा। पराक्रम का पूर्ण रूप से फल नहीं मिलेगा। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा और स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। काली वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : व्यावसायिक स्थिति में कोई रिस्क न लें। निवेश न करें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं, वरना परेशानी में पड़ जाएंगे। कुटुंबों से तूतू-मैंमैं की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : अज्ञात भय सताएगा। बेचैनी, घबराहट, मानसिक स्थिति खराब रहेगी। बच्चों को लेकर थोड़ी नकारात्मक सोच रही है। प्रेम में एक बड़ा तूतू-मैंमैं हो सकता है। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all