Live Khabar 24x7

Horoscope Today 27 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 27, 2023 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। आज कार्तिक पूर्णिमा है। ज्योतिषियों की मानें तो चंद्रमा के राशि परिवर्तन से आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। वहीं, राहु-केतु के राशि परिवर्तन के चलते कई राशियों के कारोबार में आज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। Horoscope Today 27 Nov 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: स्वादिष्ट भोजन की उपलब्धता रहेगी। कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम है। बाकी व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृषभ : आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। आपका कद बढ़ेगा। सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन: मन खिन्न रहेगा। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क: आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, शुभ समाचार की प्राप्ति, यात्रा में लाभ और स्वास्थ्य, प्रेम-व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today : आज सूर्य की तरह चमकेगा इन राशि वालों का भाग्य, जानिए सभी जातकों का हाल

सिंह: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: स्वास्थ्य में सुधार होगा। परेशानियां खत्म होगी। प्रेम-संतान अच्छा होगा और व्यापार भी अच्छा होगा। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा है। बड़ा आनंददायक जीवन गुजारेंगे। रंगीन जीवन गुजारेंगे। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: शत्रु परास्त होंगे। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान थोड़ा दूरी वाला, व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी, थोड़ा तू-तू,मैं-मैं के साथ बच्चों की स्थिति भी अच्छी रहेगी, लेकिन थोड़ा तबियत की परवाह रहेगी। बाकी थोड़ा मध्यम समय रहेगा। इमोशनल समय रहेगा। कोई नुकसान नहीं है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ : भौतिक सुख-संपदा वृद्धि, लग्जरी आइटम की खरीदारी, घर में कुछ उत्सव, स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। भाई-बहन कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all