Live Khabar 24x7

Horoscope Today 28 June 2024 : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

June 28, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 28 June 2024 : राशिफल के अनुसार आज यानी 28 जून का दिन कई राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। कई राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। वहीं, कई राशि के जातकों के कारोबार में तेजी देखने को मिल सकती है।पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- अज्ञात भय सताएगा। सिरदर्द, नेत्रपीड़ा, कर्ज की अधिकता, खर्च की अधिकता। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम में तूतू-मैंमैं रहेगा। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में हार का सामना करना पड़ सकता है। राजनीति थोड़ी उठा पटक बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य अच्छा नहीं दिख रहा है। अपमानित होने का भय होगा। मार्ग अवरोध। धर्म-कर्म में अतिवादी न बनें और धर्म-कर्म को मानें। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- स्वयं के स्वास्थ्य में और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। साथ में भी ध्यान दें। जीवनसाथी को कोई दिक्कत हो सकती है या जीवनसाथी के साथ आपको कोई दिक्कत हो सकती है। प्रेम-संतान मध्यम। व्यापार भी मध्यम। नौकरी-चाकरी में भी कुछ खराब स्थिति पैदा हो सकती है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- मार्ग में अवरोध रहेगा हालांकि जीत आपकी होगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- बच्चों की सेहत में ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। नकारात्मक ऊर्जा का मानसिक स्थिति में संचार होगा। व्यापार लगभग ठीक है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। मां का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। स्वयं का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं है। प्रेम-संतान व व्यापार सही रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- नाक, कान व गला की परेशानी हो सकती है। अपनों के स्वास्थ्य पर और स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है लेकिन किसी नए व्यापार की शुरुआत न करें। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- गंदी भाषा के प्रयोग से बचें और निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति तूतू-मैंमैं वाली होगी। संतान के स्वास्थ्य और साथ को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार भी बहुत अच्छा नहीं दिख रहा है। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all