Live Khabar 24x7

Horoscope Today 28 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 28, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 28 September 2023 : आज यानी 28 सितंबर, गुरुवार का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। दैनिक राशिफल के अनुसार, आज के दिन कुछ राशियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें आज स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष:आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी लेकिन मन खराब रहेगा। असमंजस वाली स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ: व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान रहेगा। उच्चाधिकारियों को लेकर कंफ्यूजन में रहेंगे कि वो मेरे बारे में सही सोच रहे हैं या गलत। प्रेम-संतान ठीक है। व्यापार मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन: यात्रा में कष्ट संभव है। धन में अतिशय से बचिए। भाग्य मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सही चलेता रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

कर्क: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान लगभग ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। जीवनसाथी के साथ अगर कोई अनबन वाली बात है तो उसको रोक कर रखें, अभी सुलह करने की कोशिश न करें क्योंकि बात बढ़ भी सकती है। शांत होकर पार्टनर के साथ चीजों को निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार भी मध्यम। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कन्या:शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। कुछ रहस्य वाली बात पता चलेगी। पैरों में चोट-चपेट लग सकती है इसलिए स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान ठीक ठाक, व्यापार भी ठीक-ठाक। लाल वस्तु का दान करें।

तुला: मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। विद्यार्थियों के लिए असमंजस की स्थिति रहेगी। प्रेम में तूतू-मैंमैं, बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।

वृश्चिक: घर में तूतू-मैंमैं का संकेत। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। भूमि, भवन व वाहन से संबंधित परेशानी होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। कंधे से ऊपर थोड़ी दिक्कत रहेगी। व्यवसाय की स्थिति भी मध्यम रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर: धन हानि के संकेत हैं। निवेश न करें। प्रेम-संतान की स्थिति बहुत अच्छी है और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: ऊर्जा का स्तर घटता-बढ़ता रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। पार्टनरशिप में दिक्कत रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यमष। शिवजी को प्राणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all