Live Khabar 24x7

Horoscope Today 29 Jan 2024 : आज का दिन इन राशि वालों के लिए रहेगा शुभ, जानिए सभी 12 जातकों का हाल…

January 29, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

नई दिल्ली। Horoscope Today 29 Jan 2024 : आज यानी 29 जनवरी 2024, सोमवार का दिन का सभी राशियों के लिए मिश्रित रह सकता है। कुछ राशि के जातकों को कार्य की व्यवस्था के कारण काफी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। साथ ही बिजनेस में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं। जानिए सभी 12 जातकों का हाल…

मेष राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। व्यापारिक दृष्टिकोण से, शासन सत्ता पक्ष के दृष्टिकोण से शुभ समय। कुछ अच्छा होने वाला है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य बहुत साथ नहीं देगा इन दिनों। प्रेम, संतान मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। ग्रह-कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत भी हैं। पीली वस्तु का दान करना आपके लिए शुभ होगा।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। शादी-ब्याह तय हो सकता है। प्रेमी-प्रेमीका की मुलाकात हो सकती है। एक रंगीन समय, खुशहाल समय दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Read More : Horoscope Today : आज इन राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए सभी 12 जातकों का हाल

कर्क राशि- कर्क राशि वालों को क्रोध पर काबू रखना पड़ेगा। जो लोग रिसर्च आदि के स्टूडेंट हैं, उनके लिए शुभ समय है। प्रेंम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय है। बजरंगबली को प्रणाम करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी और व्यापार भी आपका अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल दें।

कन्या राशि- मन चितिंत रहेगा। सर दर्द, नेत्र पीड़ा बनी रहेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। तांबें की वस्तु दान करना शुभ होगा।

तुला राशि- रुका हुआ धन किसी न किसी तरीके से निकलता हुआ दिख रहा है। पुराने मार्ग से पैसे आते हुए दिख रहे हैं। कुछ नया मार्ग भी रुपये-पैसे का बनेगा। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक लाभ मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : प्रेम विवाह अगर आप करना चाहते हैं, तो बहुत संभव है कि ऐसा संकेत मिले आपको। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। रूका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

मकर राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। वाहन धीरे चलाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान में दूरी है। व्यापार मध्यम है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि: जीवन आनंदित रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान बहुत बढ़िया और व्यापार भी बहुत अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम नरम-गरम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम है। तांबे की वस्तु पास रखना शुभ होगा

RELATED POSTS

View all

view all