Live Khabar 24x7

Horoscope Today 29 Oct 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 29, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 29 Oct 2024 : राशिफल के अनुसार, आज का दिन कुछ राशियों के के लिए बहुत अच्छा गुजरेगा, तो वहीं कुछ जातक पारिवारिक विवाद के कारण परेशान रह सकते हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कही जा सकती है। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी ठीक है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन अब जीत जाएंगे। व्यापार सही चलता रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : गृह-कला के संकेत हैं। कोई भयंकर कलह न हो। घर के झगड़े बाहर न जाएं। इस बात का ध्यान रखें। भूमि और वाहन की खरीदारी में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार ठीक-ठाक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : व्यापारिक स्थिति मध्यम है। नाक,कान और गला की परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : धन हानि के संकेत से निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम, मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : बेचैनी,घबराहट बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : अनाब-सनाब खर्चे होंगे। सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि : आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। भ्रामक समाचर की प्राप्ति होगी। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं, मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : कोर्ट-कचहरी से बचें। व्यापारिक स्थिति थोड़ी उतार-चढ़ाव वाली रहेगी। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें और राजनीतिक गलियारों में थोड़ा मध्यम समय कहा जाएगा। बाकी प्रेम-संतान मध्यम है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

कुंभ राशि: चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य और प्रेम-संतान सारी चीजें थोड़ी मध्यम दिख रही हैं। बचकर निकलें। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all