Live Khabar 24x7

Horoscope Today 3 Oct 2024 : नवरात्रि के पहले दिन इन राशिवालों पर बरसेगी मातारानी की कृपा, पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 3, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 3 Oct 2024 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 03 अक्टूबर यानी आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर शारदीय नवरात्र के पर्व की शुरुआत होती है। इस उत्सव के दौरान 9 दिन मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है और प्रथम दिन घटस्थपना करने का विधान है। ज्योतिषियों की मानें तो शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं। ऐसे में आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए अच्छा रहने वाला हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि
मेष राशि के जातक अपनी ऊर्जा और लगन के लिए जाने जाते हैं. नवरात्रि का पहला दिन आपके लिए शुभ फलदायक है. इस दौरान आपको माँ शैलपुत्री की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है.

वृषभ राशि- मानसिक स्थिति दबाव में रहेगी। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम में तू-तू मैं-मैं के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम संतान मध्यम। व्यापार सही चलेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- मिथुन राशि के जातक बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं. नवरात्रि का पहला दिन आपके लिए शुभ फलदायक है.

कर्क राशि- नाक, कान, गला की परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार भी मध्यम। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। निवेश वर्जित रहेगा पर कुटुंबों से न उलझें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि-ऊर्जा का स्तर घटता बढ़ता रहेगा। घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- मानसिक स्थिति गड़बड़ रहेगी। सर में चोट-चपेट लग सकती है। नेत्र विकार संभव है। प्रेम, संतान सही है। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि-आय में उतार चढ़ाव बना रहेगा। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा में कष्ट संभव है। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। हरी वास्तु का दान करें।

धनु राशि- कोर्ट-कचहरी से बचें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कुछ अधिकारियों से देंगे बाजी न करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु का दान करें।

मकर राशि-अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा में कष्ट संभव है। पूजा-पाठ में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वयं के स्वास्थ्य पे और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति मध्यम। हर दृष्टिकोण से एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। बचकर पार करें। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all