Live Khabar 24x7

Horoscope Today 30 September 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 30, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 30 September 2023 : राशिफल के अनुसार आज यानी 30 सितंबर 2023 शनिवार का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए मिला-जुला रह सकता है। दैनिक राशिफल के अनुसार आज के दिन कुछ राशियों के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में लाभ मिल सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष: मन में घबराहट और बेचैनी बनी रहेगी। प्रेम-संतान अभी आपके मन के अनुरूप नहीं रहेगा। व्यापार सही चलता रहेगा। खर्च की अधिकता से बचें। पीली वस्तु पास रखें।

वृषभ: यात्रा के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान का भरपूर आनंद लेंगे। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। प्रेम-संतान का भरपूर सहयोग है। भगवान विष्णु को प्रणाम करते रहें।

कर्क: भाग्य साथ देगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। यात्रा का संकेत है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह: परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। किसी तरीके की कोई रिस्क ना लें। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या: शादी-ब्याह तय हो सकता है। जीवनसाथी से भरपूर सहयोग और साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका का मुलाकात संभव है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला:गुण ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। नानिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक: विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। बस भावुक होकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू,मय-मय से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। व्यापार भी अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु: गृह-कला से बचें। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार भी अच्छा है। भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है। पीली वस्तु पास रखें।

मकर: व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। आपमें सार्थक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा और व्यापार भी बहुत अच्छा है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।

कुंभ: धन हानि के संकेत हैं। इसलिए निवेश मत कीजिएगा। जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन: आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। समाज में सराहे जाएंगे। अच्छे निर्णय लेंगे। प्रेम का साथ होगा। संतान आज्ञा का पालन करेंगे। शुभ समय है। लाल वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all