Live Khabar 24x7

Horoscope Today 5 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

December 5, 2023 | by livekhabar24x7.com

नई दिल्ली। Horoscope Today 5 December 2023 : आज का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कई राशियों के जातकों को आज करियर में नया आयाम मिलेगा। वहीं, कई राशि के जातकों को कारोबार में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि : विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम बना है अभी भी। प्रेम-संतान की स्थिति थोड़ी डिस्टर्बिंग रहेगी। व्यापार सही चलता रहेगा, लेकिन थोड़ा-सा अज्ञात भय आपको सताता रहेगा।

वृषभ राशि : अचानक से धन लाभ के संकेत हैं, लेकिन थोड़ा शुभ कार्यों में खर्च निरंतर चल रहा है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि गृह-कला के साथ, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि : व्यापारिक रोड़े अटकते रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में भय ग्रस्त रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलती रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा है। स्वास्थ्य भी अच्छा है। काली जी को प्राणाम करते रहें।

कर्क राशि : क्रोध पर काबू रखिएगा। संतुलन बनाकर रखिएगा परिवार और प्रेम में, कुटुम्बों में वृद्धि होगी। धन का आवक बढ़ेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, व्यापार मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

कन्या राशि : मन चिंतित रहेगा। खर्च का दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 4 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

तुला राशि : आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। यात्रा का संयोग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृश्चिक राशि : व्यापारिक स्थिति संतुलित रहेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि : भाग्य साथ देगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। मार्ग के अवरोध हटेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान दूरी वाला, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : वाहन धीरे चलाएं। चोट-चपेट लगने का भय है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान लगभग ठीक है और व्यापार भी ठीक है। तांबे की वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

मीन राशि : शत्रु परास्त होंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। मार्ग के अवरोध हटेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all