Horoscope Today 6 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
December 6, 2023 | by livekhabar24x7.com
नई दिल्ली। Horoscope Today 6 December 2023 : राशिफल के अनुसार आज यानी 03 दिसंबर बुधवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। जहां कुछ राशियों के लिए आज का दिन भागदौड़ से भरा रहने वाला है तो वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना भी करना पड़ सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
मेष राशि: मन की परेशानी, जो उलझन थी, वह थोड़ी-सी कमी आएगी। शत्रुओं पर दबदबा कायम करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति फिर भी थोड़ा ठीक है। व्यापार भी सही चलेगा। सूर्य को जल दें।
वृषभ राशि: मन से परेशान रहेंगे। नकारात्मक भय सताएगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चलता रहेगा। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
मिथुन राशि: घरेलू सुख बाधित होगा। घरेलू चीजों को बहुत शांत होकर निपटाएं। उग्रता पर काबू रखें। स्वास्थ्य मध्यम क्योंकि रक्तचाप की स्थिति खराब हो सकती है। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी लगभग ठीक है। कालीजी को प्राणाम करते रहें।
कर्क राशि: नाक-कान और गला की परेशानी हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान अच्छा है व्यापारिक दृष्टिकोण से स्ट्रगल के साथ आप आगे बढ़ेंगे। बजरंगबली को प्राणाम करते रहें।
सिंह राशि: मुख रोग के विकार हो सकते हैं। कुटुम्बों में अनबन की स्थिति, धन हानि की स्थिति, स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।
Read More : Horoscope Today 5 December 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…
कन्या राशि: नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य प्रभावित रहेगा। मानसिक स्वास्थ्य ज्यादा प्रभावित रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक, व्यापार सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।
तुला राशि: खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। सिर दर्द, नेत्र पीड़ा इत्यादि की परेशानी होगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति ठीक-ठाक कहा जाएगा। व्यापार भी सही रहेगा। बस खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है। हरी वस्तु पास रखें।
वृश्चिक राशि: धन का आवक अचानक बढ़ सकता है और अचानक घट सकता है। मतलब एक जो थोड़ी-सी बैलेंस बननी चाहिए, वह नहीं दिख रही है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार लगभग ठीक है।
धनु राशि: व्यापारिक दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव बना रहेगा। कोर्ट-कचहरी में असमंजस की स्थिति रहेगी। पिता का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि: अपमानित होने का भय रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा-सा ऊपर-नीचे लगा रहेगा। प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक रहेगा। काली जी को प्राणाम करते रहें।
कुंभ राशि: परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान की स्थिति मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि: अपने स्वास्थ्य और जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मध्यम समय कहा जाएगा। प्रेम-संतान भी मध्यम रहेगा और व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति में कोई रिस्क मत लीजिएगा। हरी वस्तु का दान करें।
RELATED POSTS
View all