Live Khabar 24x7

Horoscope Today 6 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 6, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 6 November 2024 : राशिफल के अनुसार, आज यानी बुधवार 06 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए शानदार रहने वाला है। आज कुछ राशि के जातक व्यर्थ के कार्य में उलझे रहेंगे। वहीं, कुछ राशि के जातकों को व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम, व्यापार आपका सही चल रहा है। भाग्य साथ दे रहा है। यात्रा का योग बन रहा है। पीली वस्तु पास रखना शुभ होगा।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य नरम गरम, प्रेम, संतान की स्थिति ठीक ठाक, व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- भावनाओं में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- गृह कलह के संकेत हैं लेकिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- धन आगमन बढ़ेगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन निवेश वर्जित रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम, व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। लेकिन प्रेम, संतान व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि-आय के नवीन सोर्स बनेंगे। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी बहुत अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all