Horoscope Today 7 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 7 May 2024 : राशिफल के अनुसार, 07 मई, 2024 मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए बेहद शानदार रहने वाला है। राशिफल के अनुसार, कुछ राशि जातकों को आज कोई खुशखबरी मिल सकती है, तो वहीं कुछ राशि जातक अपने परिजनों के स्वास्थ्य संबंधी समस्या से परेशान रह सकता है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- मन बुझा-बुझा सा रहेगा। ऊर्जा की कमी महसूस करेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा लेकिन बहुत अच्छा नहीं फील करेंगे आप। लाल वस्तु को पास रखना आपके लिए शुभ होगा।

वृषभ राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा लेकिन आय होगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। कुछ खराब नहीं रहेगा। मन बुझा-बुझा सा और मानसिक परेशानी बनी रहेगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान की स्थिति मध्यम। व्यापार में थोड़ा उतार-चढ़ाव बना रहेगा। एक निरस्ता सा आपको लगेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- यात्रा में कष्ट संभव है। कार्यों में विघ्न-बाधा रहेगी। मान-प्रतिष्ठा ऐसा महसूस होगा कि थोड़ा सा घटा या कहीं अपमानित हुए। बाकी प्रेम, संतान सही रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

Read More : Horoscope Today 6 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

कन्या राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य ध्यान दें। साथ भी बहुत अच्छा नहीं रहेगा। एक निरस्ता बनी रहेगी। नौकरी-चाकरी की स्थिति में भी निरस्ता रहेगी। बाकी प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम गति से आगे बढ़ेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- शत्रु पारस्त होंगे। रुका हुआ कार्य विघ्न-बाधा के साथ आगे बढ़ जाएगा। स्वास्थ्य बुझा-बुझा सा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार भी अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- अवसाद की स्थिति बनी रहेगी। प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं। अपनों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा। स्वास्थ्य खासकर मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- भूमि,भवन, वाहन की खरीदारी में थोड़ा सा विलंब। गृह-कलह के संकेत हैं। स्वास्थ्य ठीक-ठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। थोड़ी एनर्जी की कमी रहेगी। व्यापारिक एनर्जी की कमी रहेगी। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- जुआ, सट्टा, लॅाटरी में पैसा न लगाएं। अभी निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक है। लाल वस्तु पास रखें।


Spread the love