Live Khabar 24x7

Horoscope Today 8 November 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

November 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 8 November 2024 : राशिफल के अनुसार, आज का दिन जहां कुछ राशियों के के लिए अच्छा रहने वाला है, तो वहीं कुछ जातक आज भागदौड़ से परेशान रहने वाले हैं। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि-व्यावसायिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य ऊपर-नीचे। प्रेम, संतान मध्यम, व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान बहुत अच्छा व व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी है। खुशहाल जीवन व्यतीत करेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्य विघ्न-बाधा के साथ संपन्न होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम, व्यापार अच्छा रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- भावुकता पर काबू रखें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक, प्रेम-संतान मध्यम व व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है। घरेलू सुख बाधित रहेगा क्योंकि गृहकलह की संभावना है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान ठीक ठाक। व्यापार अच्छा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। आपके द्वारा किया गया पराक्रम व्यावसायिक सफलता दिलाएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। निवेश करने से बचें। धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन जुबान व निवेश पर नियंत्रण रखें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार सही रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सितारों की तरह चमकेंगे। बहुत अच्छी ऊर्जा आप में रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम, संतान अच्छा, व्यापार बहुत अच्छा। समाज में सराहना होगी। जरूरत के हिसाब से जीवन में वस्तुएं उपलब्ध होंगी। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- खर्च की अधिकता रहेगी। मानसिक दबाव बना रहेगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी है व व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- आमदनी के नए सोर्स बनेंगे। यात्रा का योग बनेगा। पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। प्रेम-संतान का साथ होगा। व्यापार अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। काली वस्तु का दान करें।

RELATED POSTS

View all

view all