Horoscope Today 9 Aug 2023 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

Spread the love

नई दिल्ली। Horoscope Today 9 Aug 2023 : आज यानी 9 अगस्त 2023 दिन बुधवार, का दिन सभी 12 राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कुछ राशियों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा बितेगा। वहीं कुछ राशियों को स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। पढ़िए सभी राशियों का राशिफल…

मेष
धन का आगमन बढ़ेगा और कुटुंबों में वृद्धि होगी। मन संकूल रहेगा। मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना बेहतर रहेगा। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार सब ठीक दिख रहे हैं। सफेद वस्तु अपने पास रखें।

वृषभ
ऊर्जा का संचार होगा। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध रहेंगी। चली आ रही परेशानियां दूर होंगी। आपका कद बढ़ेगा और समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर होगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

मिथुन
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य थोड़ा नर्म रहेगा। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार मध्यम रहेंगे। सफेद वस्तु पास रखें।

कर्क
धन-आगमन बढ़ेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। यात्रा में भी लाभ होगा। वहीं, शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। सुखद दिन कहा जाएगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह
राज, सत्ता और पक्ष का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे दिख रहें हैं। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या
भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। रुका हुआ कार्य चलने लगेगा। यात्रा के योग्य भी बन रहें हैं। साथ ही स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा दिख रहा है। सफेद वस्तु पास रखें।

तुला
परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार ठीक-ठाक रहेंगे। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक
जीवनसाथी का भरपूर साथ मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होना संभव है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार भी अच्छे दिख रहे हैं। वहीं, संतान की सेहत पर थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। सफेद वस्तु काली मंदिर में अर्पित करना शुभ होगा।

धनु
विरोधी थोड़ा नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन आप संघर्ष के साथ जीत जाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे दिख रहे हैं। पीली वस्तु अपने पास रखें।

मकर
भावुकता पर काबू रखें। साथ ही बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्यार में तू तू मै मै होने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा। प्रेम और संतान मध्यम दिख रहे हैं। वहीं, व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ
भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी संभव दिख रही है। घर में आपके उत्सव जैसा माहौल रहेगा। वहीं, स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे लेकिन कलह से बचें। हरी वस्तु पास रखें।

मीन
व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ भी रहेगा। ऊर्जावान बनेंगे। स्वास्थ्य मध्यम दिख रहा है। वहीं, प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे रहेंगे। पीली वस्तु पास रखें।


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *