Live Khabar 24x7

Horoscope Today 9 July 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

July 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 9 July 2024 : ज्योतिषीय गणना के अनुसार मंगलवार 09 जुलाई का दिन कई राशि के जातकों के लिए शानदार रहने वाला है। मंगल देव के कृत्तिका नक्षत्र में गोचर करने से कई राशि वालों को आज विशेष लाभ प्राप्त होगा। वहीं कई राशि के जातकों के कारोबार में आज बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि- भावुकता पर काबू रखें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तूतू-मैंमैं से बचें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान मध्यम है। व्यापार अच्छा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि- गृह कलह परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी ठीक है। व्यापार भी ठीक है। बस कलह से बचें। काली वस्तु दान करें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान का साथ। व्यापार बहुत अच्छा। सूर्य को जल दें।

कर्क राशि- धन आगमन होगा। कुटुंबों में वृद्धि होगी। लेकिन निवेश करने से धन हानि भी संभव है। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

Read More :

सिंह राशि- बहुत अच्छी ऊर्जा में हैं इस समय। स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार का साथ है। सरकारी तंत्र बहुत सहयोग साबित हो रही है। राजनीतिक लाभ मिल रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

12 साल बाद शुक्र के रोहिणी नक्षत्र में गुरु, इन 3 राशियों का अगस्त तक सूर्य के समान चमकेगा भाग्य

कन्या राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। खर्च की अधिकता रहेगी। मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा, व्यापार अच्छा। तांबे की वस्तु का दान करें।

तुला राशि- आय में मनमुताबिक बढ़ोतरी होगी। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। शुभ समय। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है, प्रेम अच्छा है, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- राजनीतिक लाभ। कोर्ट-कचहरी में विजय। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। स्वास्थ्य ठीकठाक। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

शनि की कुंभ राशि में उलटी चाल: 15 नवंबर तक सिंह व कन्या समेत इन 5 राशियों को करेगी परेशान

मकर राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान ठीक है। व्यापार भी ठीक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार अच्छा। नौकरी चाकरी की स्थिति अच्छी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। सुखद समय। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा कम होगी। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all