Live Khabar 24x7

Horoscope Today 9 Oct 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

रायपुर। Horoscope Today 9 Oct 2024 : दैनिक राशिफल के अनुसार, आज का दिन कई राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। वहीं, कुछ जातकों को आज मनमुताबिक सफलता मिल सकती है। पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि– मार्ग अवरोध अब खत्म हो जाएंगे। मार्ग अवरोध अब नहीं रहेगा। भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान की अभी भी मध्यम है। व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक है। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- शत्रुओं पर काबू पा लेंगे लेकिन परेशानी बनी रहेगी। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि- कर्क राशि की स्थिति ठीक ठाक कही जाएगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा सा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान में दूरी। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि-भावनाओं में बहकर कोई निर्णय न लें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक कर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक ठाक। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक ठाक रहेगा। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि- भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी संभव है लेकिन गृहकलह भी संभव है। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

तुला राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। अपनों का साथ होगा। स्वास्थ्य बहुत अच्छा। प्रेम, संतान पहले से बेहतर। व्यापार बहुत अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- जुबान पर नियंत्रण रखें और निवेश पर नियंत्रण रखें, बाकी स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम- संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार भी अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

धनु राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- चिंताकारी सृष्टि का सृजन होगा। मन व्यथित रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- आय के नवीन सोर्स बनेंगे, पुराने सोर्स से भी पैसे आएंगे। स्वास्थ्य अच्छा। प्रेम, संतान का भरपूर सहयोग। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम। प्रेम-संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। पीली वस्तु पास रखें।

RELATED POSTS

View all

view all