Live Khabar 24x7

Horoscope Today : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

October 27, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

Horoscope Today

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य (Lord Sun) को समर्पित है। आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार (Sunday Horoscope) को भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।

मेष राशि : अभी महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखें। लिखने-पढ़ने में समय व्यतीत करें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक,प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार सही चल रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ राशि : भूमि और वाहन की खरीदारी संभव है, लेकिन गृह-कला भी संभव है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर, प्रेम-संतान का साथ है। व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन राशि : पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

कर्क राशि : प्रेम में समीपता आएगी। बच्चों का साथ होगा। धन का आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बढ़िया, लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : सिंह राशि की स्थिति अच्छी है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे।जरुरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम और व्यापार अच्छा है। पीली वस्तु पास रखें।

कन्या राशि : मन चिंतित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य अच्छा, लेकिन सिर दर्द और नेत्र पीड़ा संभव है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्राणाम करते रहें।

तुला राशि : आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। पुराने स्त्रोत से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम-संतान थोड़ा मध्यम और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा है। थोड़ा मध्यम हो सकता है। प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है।

धनु राशि : भाग्य साथ देगा। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि : चोट-चपेट लग सकता है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करें।

कुंभ राशि : जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि : शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। थोड़ा-सा मार्ग अवरोध होगा, लेकिन आप जीत हासिल कर लेंगे। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं संभव है। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

RELATED POSTS

View all

view all