Live Khabar 24x7

Horoscope Today : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

August 11, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य (Lord Sun) को समर्पित है। आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार (Sunday Horoscope) को भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।

मेष राशि- सुखद दिन। जीवनसाथी के साथ अच्छा रहेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी। प्रेम, संतान बहुत अच्छा। व्यापार बहुत अच्छा। एक आनंददायक जीवन वाला समय रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

वृषभ राशि- शत्रु नतमस्तक होंगे। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। गुण-ज्ञान की प्राप्ति। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- लिखने-पढ़ने के लिए उत्तम समय। स्वास्थ्य भी अच्छा है। प्रेम, संतान थोड़ा मध्यम रहेगा। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि। थोड़ा गृह-कलह के संकेत हैं। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि- व्यापार सही चल रहा है। पराक्रमी बने हुए हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की कर रहे हैं। स्वास्थ्य में सुधार। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। सूर्य को जल देते रहें।

कन्या राशि- रुपये, पैसे का आगमन होगा। कुटुंब में वृद्धि होगी। निवेश करने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। एक बहुत ही ऊर्जावान व्यक्ति की तरह रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान का साथ है। व्यापार बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि- मन चितिंत रहेगा। खर्च की अधिकता होगी और एक अज्ञात भय सताएगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक-ठाक। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। यात्रा का योग बनेगा। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। कुछ नए स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति। सुखद दिन। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- सरकारी तंत्र से लाभ होगा। पिता का साथ होगा। उच्चाधिकारियों का आर्शीवाद होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- भाग्य साथ देगा। कार्यों की विघ्न-बाधा खत्म होगी। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम। प्रेम, संतान अच्छा। व्यापार अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि- बचकर पार करें। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य मध्यम। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार ठीक रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।

RELATED POSTS

View all

view all