Live Khabar 24x7

Horoscope Today : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

September 15, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today
Horoscope Today
Horoscope Today

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य (Lord Sun) को समर्पित है। आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार (Sunday Horoscope) को भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।

आज का राशिफल

मेष राशि: पिता का साथ होगा। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य पहले से बेहतर,प्रेम की स्थिति बहुत अच्छी,संतान की स्थिति बहुत अच्छी और व्यापार तो बहुत अच्छा चलेगा ही। विद्यार्थियों के लिए भी बहुत अच्छा समय रहेगा। राजनीतिक लाभ भी मिलेगा। सुखद समय का निर्माण हो रहा है। सूर्य को जल देते रहें।

वृषभ राशि :भाग्यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान दीजिए। बाकि, प्रेम-संतान और व्यापार सबकुछ बहुत अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम पर ध्यान दें और संतान पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य में सुधार, जीवन सुखमय, नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी,प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है जीवन में,जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सुखद समय,रंगीन समय और एक एंजॉयिंग समय का निर्माण हो रहा है। नीली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि : डिस्टर्बिंग दिन,चोट-चपेट लग सकता है। विरोधी थोड़ा-सा हावी होने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : भावुकता पर काबू रखें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा चलेगा। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। बाकी स्वास्थ्य ठीक रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि :घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कलहकारी सृष्टि का सृजन होगा। स्वास्थ्य थोड़ा मध्यम,प्रेम-संतान ठीक-ठाक और व्यापार भी ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि :पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा है और व्यापार अच्छा है। नीली वस्तु का दान करें।

धनु राशि : प्रेम-संतान और व्यापार बिल्कुल ठीक-ठाक,स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा है। रुपए-पैसे का आगमन होगा। निवेश अभी वर्जित रहेगा। जुबान के कारण अपनों में थोड़ी-सी तू-तू,मैं-मैं हो सकती है। इन सब बातों पर ध्यान दीजिए। बाकी बहुत शुभ दिन दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि :आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम-संतान और व्यापार थोड़ा मध्यम है, लेकिन पहले से वह भी बेहतर है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : मन चिंतित रहेगा। खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। थोड़ा-सा कुछ हानि हो सकता है, जो अस्थायी होगा। उस बात का ध्यान रखें। प्रेम-संतान और व्यापार ठीक है। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : आर्थिक सुधार होगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। यात्रा का योग बनेगा। प्रेम-संतान और व्यापार अच्छा दिख रहा है। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all