Live Khabar 24x7

Horoscope Today : पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल…

May 19, 2024 | by Nitesh Sharma

Horoscope Today

 

नई दिल्ली। Horoscope Today : सभी 12 राशि वालों के लिए आज का दिन उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रहों के परिवर्तन से मानव जीवन पर असर पड़ता है। आज यानी रविवार का दिन भगवान सूर्य (Lord Sun) को समर्पित है। आज के दिन भगवान सूर्य की पूजा करना शुभ माना जाता है। रविवार (Sunday Horoscope) को भगवान सूर्य को जल अर्पित किया जाता है।

Read More : Horoscope Today 15 May 2024 : पढ़े सभी 12 राशियों का राशिफल…

मेष राशि: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैरों में चोट-चपेट लग सकता है। शत्रु उपद्रव संभव है, लेकिन शत्रु सम्मन भी संभव है। बुजुर्गों के सेहत पर ध्यान दें। स्वंय के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि : भावुकता पर काबू रखें। लिखने और पढ़ने में समय व्यतीत करें। हालांकि, मानसिक स्थिति थोड़ी गड़बड़ रहेगी। बच्चों के सेहत पर थोड़ा ध्यान दें। प्रेम में तू-तू,मैं-मैं से बचें। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ है। प्रेम-संतान गड़बड़ है। व्यापार आपका सही चलता रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि : घरेलू सुख बाधित रहेगा। मां का स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। स्वंय का स्वास्थ्य भी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है। कालीजी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि : स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। व्यापारिक स्थिति भी मजबूत नहीं दिख रही है। प्रेम-संतान थोड़ा-सा गड़बड़ है। नकारात्मक है। कुल मिलाकर इस समय थोड़ा बचकर पार करें। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह राशि : जुआ, सट्टा और लॉटरी में पैसे न लगाएं। धन हानि के संकेत हैं। रुपए-पैसे के मामले में कोई रिस्क मत लें। मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार भी ठीक है। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या राशि : ऊर्जा का स्तर बढ़ता-घटता रहेगा। थोड़ा-सा बेचैनी और घबराहट सी बनी रहेगी। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि : खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। पार्टनरशिप में प्रॉब्लम आएगी। सिरदर्द और नेत्रपीड़ा संभव है। प्रेम-संतान ठीक है और व्यापार मध्यम है।शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

वृश्चिक राशि : यात्रा अभी टालकर रखें और आर्थिक जोखिम न लें। भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य ठीक और प्रेम-संतान मध्यम है और व्यापार मध्यम दिख रहा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि : कानूनी पचरों में न पड़ें। राजनीतिक थोड़ी सी उठा-पटक रहेगी। सीने में विकार संभव है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। पैतृक संपत्ति की स्थिति भी थोड़ी मध्यम दिख रही है। स्वास्थ्य,प्रेम और व्यापार मध्यम दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें और काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि : यात्रा से बचें। प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। रिस्क न लें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम-संतान अच्छा और व्यापार भी अच्छा है।काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि : परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम-संतान मध्यम और व्यापार ठीक रहेगा। गणेशजी को प्रणाम करते रहें।

मीन राशि : जीवनसाथी के स्वास्थ्य और साथ पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति भी मध्यम है। प्रेम-संतान भी मध्यम है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार बहुत अच्छा नहीं है। बचकर पार करें। शिवजी को जलाभिषेक करें। शुभ होगा।

 

RELATED POSTS

View all

view all