फूड पॉयजनिंग के शिकार हुए हॉस्टल के 22 बच्चे, मचा हड़कंप
September 21, 2024 | by Nitesh Sharma

जशपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आई हैं। बताया जा रहा हैं कि यहां हॉस्टल के 22 बच्चे फूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए हैं। सभी बच्चों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती किया गया है। घटना के बाद हॉस्टल में हड़कंप मच गया। वहीं परिजनों ने हॉस्टल मैनेजमेंट को घटना का जिम्मेदार बताया हैं।
मिली जानकारी के अनुसार बासी रोटी खाने की वजह से बीमार होने की आशांका जताई जा रही हैं। बीमार बच्चे 7 से 10वीं कक्षा के हैं। मामला एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सरइटोला हॉस्टल का हैं।
वहीं घटना की सूचना मिलने पर रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, विधायक गोमती साय समेत आला प्रशासनिक अधिकारी बीमार बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंचे हैं।
RELATED POSTS
View all