बारिश में ढह गया मकान, हादसे में पति-पत्नी की मौत, रातभर मलबे में दबा रहा बच्चा
August 4, 2024 | by Nitesh Sharma
पेंड्रा। पेंड्रा थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में देर रात एक कच्चा मकान ढह गया। जिसके मलबे में पति दिनेश सिंह, पत्नी शारदा सिंह और उनका 8 साल का बच्चा प्रिंस दब गया। बच्चा रात साढ़े 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मलबे में दबा रहा। जिसके बाद बच्चे को सुरक्षित जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां बच्चा सुरक्षित है।
तीनों रात लगभग 10.30 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक दबे रहे घटना में पति-पत्नी की मौके पर मौत हो गई। जबकि 8 साल के प्रिंस को आस-पास के ग्रामीणों ने सुरक्षित मलबे से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उसकी हालत सामान्य है।
रामगढ़ गांव में हुई घटना की सूचना पर पेण्ड्रा पुलिस मौक़े पर पहुचकर शव का पंचनामा कार्यवाही के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंपने के साथ पीड़ित पक्ष को उचित मुआवजा देने की बात है। साथ ही बच्चे के उचित इलाज की व्यवस्था भी करने को निर्देशित किया गया है।
RELATED POSTS
View all