Live Khabar 24x7

राइस मिल में लगी भीषण आग, धान और बारदाना जलकर खाक, लाखों का हुआ नुकसान

April 8, 2024 | by Nitesh Sharma

Durg

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दुर्ग। जिले के ग्रामीण क्षेत्र के राइस मिल में आग लगने की खबर सामने आई है। अंडा थाना क्षेत्र के कुथरेल गांव में स्थित हनुमान राइस मिल में आज तड़के आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर फाइटर्स ने चार गाड़ियों की मदद और 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Read More : Fire In Factory : फैक्ट्री में लगी भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर खाक, मची अफरा-तफरी…

जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 5 बजे आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड को रवाना किया। पहली फायर ब्रिगेड 5.20 बजे मौके पर पहुंची। वहां जाने पर पता चला कि आग काफी बड़ी है। इसके बाद 6.14 मिनट पर तीन और गाड़ियों को भेजा गया। मौके पर आग इतनी बढ़ चुकी थी कि, धान और बारदाना जलने लगे।

राइस मिल के ने बताया कि, आग लगने की वजह शार्ट सर्किट है। वो आग से नुकसान का आकलन नहीं कर पाए हैं, लेकिन उनके अनुसार अंदाजन 50-60 लाख रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। आग लगने से धान-धान, बारदान और उसकी भूसी जलकर राख हो गए।

RELATED POSTS

View all

view all