Live Khabar 24x7

UPSC की नई अध्यक्ष बनी IAS अधिकारी प्रीति सूदन, डॉ. मनोज सोनी की लेंगे जगह…

July 31, 2024 | by Nitesh Sharma

UPSC Chief Priti

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

नई दिल्ली। दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में स्थित कोचिंग सेंटर हादसे पर गरमाई सियासत और UPSC छात्रों के प्रदर्शन के बीच 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन को UPSC का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इससे पहले वह UPSC मेंबर थीं। प्रीति सूदन की यह पदोन्नति UPSC के अध्यक्ष डॉ. मनोज सोनी के अचानक इस्तीफे के बाद हुई हैं, जिन्होंने हाल ही में व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

Read More : कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में इस दिन होगा UPSC प्रारंभिक परीक्षा के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट, जानिए कैसे करें अप्लाई…

आपको बता दें, आंध्र प्रदेश कैडर की 1983 बैच की IAS अधिकारी प्रीति सूदन को UPSC का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव के पद से जुलाई 2020 में सेवानिवृत्त हुईं प्रीति सूदन को सरकारी प्रशासन के विभिन्न क्षेत्रों में करीब 37 साल का अनुभव है। इस नियुक्ति से पहले 2022 से वह UPSC मेंबर थीं।

बता दे कि प्रीति सूदन को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान भारत मिशन का नेतृत्व करने के अलावा राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग, संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवर आयोग की स्थापना और ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने संबंधी कानून बनाने का श्रेय दिया जाता है।

RELATED POSTS

View all

view all