Live Khabar 24x7

IED BLAST : नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने किया था IED प्लांट, चपेट में आने से मां और 8 साल की बच्ची हुई घायल

January 10, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

बीजापुर। IED BLAST : नक्सली ना विकास के है, ना ही आम जनता के, वह सिर्फ आतंक फैलाने और नुकसान पहुंचाने वाले संगठन है। जिले से बुधवार सामने आया मामला इस बात को जाहिर करता है। जवानों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। जिसकी चपेट में मां और 8 वर्षीय बच्ची आ गई। जिससे दोनों घायल हो गए। घटना शुक्रवार शाम गंगालूर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने IED प्लांट किया था। अपनी मां के साथ चेरपाल से राशन सामग्री लेकर घर लौटने के दौरान चेरपाल-पालनार मार्ग पर 8 वर्षीय बच्ची IED की चपेट में आ गई। घायल बच्ची का नाम सुनीता हेमला पिता सुखराम हेमला निवासी तुंगलवाया पालनार बताया जा रहा है।

घायल बच्ची बीजापुर पोटाकेबिन में तीसरी कक्षा की छात्रा है। सूत्रों की मानें तो IED की चपेट में आकर घायल होने के बाद घायल बच्ची को नक्सली अपने साथ ले गए और अपने मेडिकल कैंप में इलाज कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है, इस घटना की जानकारी मिली है। तस्दीक की जा रही है।

RELATED POSTS

View all

view all