Live Khabar 24x7

IED Blast : आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से घायल हुए दो जवान, नक्सलियों और सुरक्षाबलों से हुई मुठभेड़

March 23, 2024 | by livekhabar24x7.com

 

दंतेवाड़ा। IED Blast : जिले के अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में बड़ी घटना सामने आई है। नक्सलियों द्वारा प्लांट किए गए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। वहीं इसके बाद जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ भी हुई।

मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया गया कि सुकमा, बीजापुर और दंतेवाड़ा की टीम सर्चिंग पर निकले हुए थे। शनिवार की सुबह जैसे ही जवानों की टीम अरनपुर जगरगुड़ा मार्ग में पहुंची कि नक्सलियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट हो गया। इस घटना में आरक्षक राजेश मरकाम के पैर में चोट आई तो वहीं विकास कर्मा के आंख में चोट आई है।

घायल दोनों जवान डीआरजी के बताए जा रहे हैं, घटना के तत्काल जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। घने जंगल का फायदा उठाकर नक्सली मौके से भाग निकले। वहीं घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में जवानों की सर्चिंग अभियान जारी है।

RELATED POSTS

View all

view all