IG और SP की बैठक खत्म, कई महत्वपूर्व विषयों पर हुई चर्चा, CM साय ने कही ये बात
February 10, 2024 | by livekhabar24x7.com
रायपुर। पुलिस विभाग की बड़ी बैठक खत्म हो गई हैं। हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस मुख्यालय में सभी रेंज के आईजी और एसपी की बैठक ली। बैठक में डीजीपी, SP समेत कई अफसर मौजूद रहे।
बैठक के बाद सीएम साय ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा आज नवा रायपुर, अटल नगर स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित पुलिस महानिरीक्षक एवं पुलिस अधीक्षक सम्मेलन में शामिल हुआ। इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस विभाग की छवि से ही सरकार की छवि बनती है। इसलिए पुलिस अफसर इसका विशेष ध्यान रखें और जिस विश्वास से जिम्मेदारी दी गई है उसका कड़ाई से पालन करें। निष्पक्ष और निर्विवाद तरीके से काम करें। अवैध शराब बिक्री, जुआ, सट्टा, अवैध उत्खनन पर कड़ी कार्रवाई करें, अगर इसकी बार-बार शिकायत आई तो जिम्मेदारी जिले के पुलिस कप्तान की होगी।
RELATED POSTS
View all