Live Khabar 24x7

जम्मू-कश्मीर के रुझानों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार, किसके सिर सजेगा सीएम का ताज, फारुक अब्दुल्ला ने कर दिया ऐलान

October 8, 2024 | by Nitesh Sharma

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (Jammu-Kashmir Assembly Elections) के रुझानों में कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की गठबंधन सरकार बनते नजर आ रही है। फिलहाल वोटिंग की गिनती जारी है। वही पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने बडगाम पर बड़ी जीत दर्ज की है। जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता डॉ. फारुक अब्दुल्ला ने बड़ा ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के अगले मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) होंगे।

फारुक अब्दुल्ला ने कहा, “जनता ने अपना फैसला दे दिया है, अब जम्मू-कश्मीर की समस्याओं का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है। मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने चुनाव में हिस्सा लिया और अल्लाह का शुक्रिया अदा करता हूं कि परिणाम हमारे पक्ष में हैं।”

बता दें कि बडगाम सीट पर 58.97% मतदान हुआ था, और यह सीट 1977 से नेशनल कॉन्फ्रेंस का मजबूत गढ़ मानी जाती रही है। इसके अलावा, उमर अब्दुल्ला गांदरबल सीट से भी चुनाव लड़े थे, जहां वे 9766 वोटों से आगे चल रहे थे। इस सीट पर उन्होंने पीडीपी के उम्मीदवार बशीर अहमद मीर को भारी अंतर से पराजित किया।

RELATED POSTS

View all

view all