IND vs AUS 1st Test Day-2 : दूसरे दिन का खेल खत्म, केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल लौटे नाबाद, टीम इंडिया का स्कोर 172/0
November 23, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। IND vs AUS 1st Test Day-2 : बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।
RELATED POSTS
View all