Live Khabar 24x7

IND vs AUS : ऑस्ट्रेलिया ने रखा 277 रन का टारगेट, मोहम्मद शमी ने झटके पांच विकेट, वार्नर ने बनाए सबसे ज्यादा रन

September 22, 2023 | by livekhabar24x7.com

IND vs AUS : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे 3 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया 50 ओवर में 276 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलियाई टीम भारत के सामने 277 रन का लक्ष्य रखने में सफल रही है। ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा 52 रन डेविड वॉर्नर ने बनाए। जोस इंग्लिस ने 45 और स्टीव स्मिथ ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने पांच विकेट लिए। बुमराह, अश्विन और जडेजा को एक-एक विकेट मिला।

RELATED POSTS

View all

view all