IND vs AUS : पर्थ में टूटा ऑस्ट्रेलिया का घमंड, भारत ने 295 से दी शिकस्त, बुमराह बने प्लेयर ऑफ द मैच
November 25, 2024 | by Nitesh Sharma

नई दिल्ली। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट भारत ने अपने नाम कर लिया है। पहली पारी में 150 रन पर सिमट चुकी भारतीय टीम ने बेहतरीन वापसी करते हुए कंगारुओं को हार का मुंह दिखाया। भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 295 रन से मैच हरा दिया है। अब सीरीज में भारत के पास 1-0 की बढ़त है। वहीं दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाना है।
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में सोमवार को मैच के चौथे दिन 534 रन चेज कर रही कंगारू टीम को दूसरी पारी में 238 रन पर ऑलआउट हो गई। इससे पहले भारत ने 6 विकेट पर 487 रन पर दूसरी पारी घोषित कर दी थी। टीम इंडिया ने पहली पारी में 150 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर सिमट गई थी।
पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में यह ऑस्ट्रेलिया की यह पहली हार है। टीम ने इससे पहले 4 मैच खेले थे और सभी जीते थे। यह ऑस्ट्रेलिया में भारत की अब तक की सबसे बड़ी टेस्ट जीत है। इससे पहले 222 रन की सबसे बड़ी जीत थी, जब टीम ने 1977 में मेलबर्न में हराया।
ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में बुमराह और मोहम्मद सिराज ने 3-3 विकेट लिए। ट्रैविस हेड (89) ने अर्धशतक लगाया। बुमराह को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने पहले पारी में 5 विकेट लिए थे।
RELATED POSTS
View all