Live Khabar 24x7

IND vs BAN 1 Test Day-1 : पहले दिन का खेल खत्म, टीम इंडिया ने बनाए 339 रन, अश्विन ने जड़ा शानदार शतक

September 19, 2024 | by Nitesh Sharma

ind vs ban

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

चेन्नई। IND vs BAN 1 test Day-1 : भारत-बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे 2 मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले के पहले दिन का खेल खत्म हो गया हैं। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 339 बना लिए हैं। रविंद्र जडेजा और आर अश्विन के बीच हुई शतकीय साझेदारी की बदौलत भारतीय टीम 300 के पार पहुंचने में कामयाब हुई। दिन का खेल खत्म होने तक अश्विन (102) और जडेजा (86 रन) बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

Read More : मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal ने किया बड़ा ऐलान, बोले -दो दिन बाद CM पद से दूंगा इस्तीफा

भारत के तीन खिलाड़ियों ने पहले दिन अर्धशतक बनाया, वहीं बांग्लादेश की ओर से हसन महमूद ने सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए। चेन्नई टेस्ट के पहले दिन का पहला और दूसरा सेशन भारत के लिए अच्छा नहीं रहा। टीम ने रोहित शर्मा (6), शुभमन गिल (0), विराट कोहली (6) के रूप में तीन विकेट 88 के स्कोर पर गंवाए। दूसरे सेशन की शुरुआत भी भारत के लिए अच्छी नहीं रही।

हसन महमूद ने ऋषभ पंत के रूप में अपना चौथा विकेट चटकाया। पंत ने इस दौरान 39 रन बनाए। वहीं यशस्वी जायसवाल ने अपनी फिफ्टी जड़ी, लेकिन जायसवाल के रूप में भारत को 5वां झटका लगा। उन्होंने 56 रन बनाकर आउट हुए। जायसवाल के पीछे-पीछे केएल राहुल भी 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

RELATED POSTS

View all

view all