Live Khabar 24x7

IND vs BAN 1st Test Day-2 : 376 रनों पर सिमटी टीम इंडिया, दूसरे दिन लंच तक बांग्लादेश के 3 खिलाड़ी आउट, आकाश दीप ने ढाया कहर

September 20, 2024 | by Nitesh Sharma

ind vs ban day 2

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

चेन्नई। IND vs BAN 1st Test Day-2 : भारत और बांग्लादेश दे बीच खेल जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम की पहली पारी 376 रन पर समाप्त हो गई है। टीम इंडिया ने आज यानी शुक्रवार को छह विकेट पर 339 रन से आगे खेलना शुरू किया और 37 रन बनाने में बाकी बचे चार विकेट गंवा दिए।

वहीं दूसरे दिन लंच तक बांग्लादेश ने अपनी पहली पारी में नौ ओवर में तीन विकेट गंवाकर 26 रन बना लिए हैं। जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में शदमान इस्लाम को क्लीन बोल्ड कर झटका दिया था। इसके बाद आकाश दीप ने पारी के नौवें ओवर यानी लंच से ठीक पहले वाले ओवर में लगातार दो गेंद पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को आउट किया। आकाश ने नौवें ओवर की पहली गेंद पर जाकिर और फिर दूसरी गेंद पर मोमिनुल को क्लीन बोल्ड किया।

RELATED POSTS

View all

view all