Live Khabar 24x7

IND vs BAN 1st Test Day-3 : तीसरे दिन का खेल खत्म, भारतीय टीम ने दिया 515 रनों का टारगेट, बांग्लादेश का स्कोर 158/4

September 21, 2024 | by Nitesh Sharma

IND vs BAN

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

IND vs BAN 1st Test Day-3 : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खराब रोशनी के कारण जल्द समाप्त कर दिया गया है। भारत ने बांग्लादेश के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने चार विकेट पर 158 रन बना लिए हैं।

बांग्लादेश को मैच जीतने के लिए अभी और 357 रन बनाने होंगे, जबकि भारत छह विकेट लेते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लेगा। स्टंप्स के समय कप्तान नजमुल हुसैन शांतो 60 गेंदों पर चार चौकों और तीन छक्कों की मदद से 51 रन और शाकिब अल हसन 14 गेंदों पर पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। भारत की ओर से ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने तीन विकेट लिए, जबकि जसप्रीत बुमराह ने एक विकेट अपने नाम किया।

RELATED POSTS

View all

view all