Live Khabar 24x7

IND vs BAN 2nd T20 : बांग्लादेश ने जीता टॉस, टीम इंडिया के धुरंधर करेंगे पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग-11

October 9, 2024 | by Nitesh Sharma

ind vs ban

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

दिल्ली। IND vs BAN 2nd T20 : भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे दूसरे टी20 मैच में बांग्लादेश के कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने भारत के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। बांग्लादेश ने इस मुकाबले के लिए टीम में एक बदलाव किया है। मेहमान टीम में शौरिफुल इस्लाम की जगह साकिब को लिया गया है। दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया कि भारतीय टीम ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतः संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नीतीश रेड्डी, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

बांग्लादेशः परवेज हुसैन इमोन, लिटन दास (विकेटकीपर), नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), तौहीद ह्रदोय, महमूदुल्लाह, जाकिर अली, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, तस्कीन अहमद, तंजिम हसन साकिब, मुस्तफिजुर रहमान।

RELATED POSTS

View all

view all