Live Khabar 24x7

IND vs BAN 2nd Test : टीम इंडिया के धुरंधरों ने बांग्लादेश को चटाई धूल, 7 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट मैच

October 1, 2024 | by Nitesh Sharma

ind vs ban

LIvekhabhar | Chhattisgarh News

कानपुर। IND vs BAN 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज को टीम इंडिया ने 2-0 से अपने नाम कर लिया हैं। सीरीज के दूसरे मुकाबले को भारत ने 7 विकेट से जीत लिया। बता दे कि दूसरा और तीसरा दिन बारिश से पूरी तरह धुल गया था। वहीं, पहले दिन सिर्फ 35 ओवर का खेल हो पाया था। ऐसे में टीम इंडिया ने मैच को ड्रा से जीत की ओर मोड़ लिया।

Read more : IND vs BAN 2nd test Day-5 : जीत के दहलीज पर भारतीय टीम, दूसरी पारी में बांग्लादेश को 147 रनों पर समेटा, ऐतिहासिक जीत के लिए मिला इतने रनों का लक्ष्य

बता दे कि टीम इंडिया को 95 रन का लक्ष्य मिला था, जिसे रोहित एंड कंपनी ने तीन विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। विराट कोहली 29 रन और ऋषभ पंत चार रन बनाकर नाबाद रहे। रोहित शर्मा आठ रन, शुभमन गिल छह रन और यशस्वी जायसवाल 51 रन बनाकर आउट हुए। विराट और यशस्वी के बीच तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी हुई। बांग्लादेश की ओर से मेहदी हसन मिराज ने दो विकेट लिए, जबकि तैजुल इस्लाम को एक विकेट मिला।

RELATED POSTS

View all

view all